logo

Assembly Elections : राजद नेता तेजस्वी यादव 18 अक्टूबर को आयेंगे रांची, सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा  

tejaswi1.jpg

रांची 
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार विधासभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 18 अक्टूबर को रांची आयेंगे। रांची में राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही चुनाव से संबंधित सभी से विचार-विमर्श करेंगे। मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे। वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं राष्ट्रीय जनता दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा,  इस पर भी अपने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श करेंगे। 


 

Tags - RJD Tejaswi Yadav Ranchi  Elections Election News Election Breaking Assembly Elections